Home > राज्यो से ,
हाईकोर्ट के चार न्यायाधीशों का स्थानांतरण
जबलपुर हाईकोर्ट की आंतरिक व्यवस्था के तहत चार न्यायाधीशों के स्थानांतरण किए गए हैं। जबलपुर मुख्यपीठ में पदस्थ दो न्यायाधीशों के स्थानांतरण इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ में किए गए हैं। ग्वालियर व इंदौर खंडपीठ में पदस्थ एक-एक न्यायाधीश का स्थानांतरण मुख्यपीठ जबलपुर में किया गया है।हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ के निर्देशानुसार, जबलपुर मुख्यपीठ में पदस्थ जस्टिस राजेंद्र कुमार का स्थानांतरण ग्वालियर खंडपीठ में किया गया है। जबलपुर मुख्यपीठ में पदस्थ जस्टिस गजेंद्र सिंह का स्थानांतरण इंदौर खंडपीठ में किया गया है।