Home > अपना शहर ,
ईव्हीएम के भण्डारण के गोडाउन की डिजाइन पर होगी प्रतियोगिता

आर्किटेक्ट एवं आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से इसमें भाग लेने की अपील 

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ईव्हीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) के भण्डारण के लिये गोडाउन की डिजाइन पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय गोयल ने जिले के समस्त आर्किटेक्ट एवं आर्किटेक्ट की पढ़ाई करने वाले महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

      उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर सी मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्रतियोगिता के लिये ऑनलाईन प्रविष्टियाँ करनी होंगी।

Share This News :