Home > राज्यो से ,
कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 57 उम्मीदवारों के नाम का एलान

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 57 सीटों पर प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है।इन 57 सीटों में अरुणाचल प्रदेश की दो, गुजरात की 11, कर्नाटक की 17, महाराष्ट्र की सात, राजस्थान की छह, तेलंगाना की पांच, पश्चिम बंगाल की आठ और पुडुचेरी की एक सीट शामिल है। कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश वेस्ट से नबाम तुकी और अरुणाचल प्रदेश ईस्ट सीट से बोसीराम सिरम को टिकट दिया है। वहीं, गुजरात की पाटन सीट से चंदनजी ठाकुर और साबरकांठा से तुषार चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है।

पार्टी ने गुजरात की गांधीनगर सीट से सोनल पटेल को टिकट दिया है। बीजेपी की तरफ से इस सीट पर गृहमंत्री अमित शाह मैदान में है। कर्नाटक की गुलबर्ग सीट से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधा कृष्ण को उतारा है। अधीर रंजन चौधरी बंगाल की बहरामपुर सीट से फिर चुनावी लड़ेंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने महाराष्ट्र के सोलपुर से परिणीति शिंदे को टिकट दिया है।

 

 

 
 
 

Share This News :