Home > राज्यो से ,slider news,
कमल नाथ के करीबी ने भी छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हो सकते हैं शाम‍िल

 कमल नाथ के करीबी दीपक सक्‍सेना ने भी दिया कांग्रेस से इस्‍तीफा,भाजपा में शाम‍िल हो सकते हैं। कांग्रेस के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि दीपक सक्‍सेना भाजपा में शाम‍िल हो सकते हैं। कमल नाथ के लिए दीपक सक्‍सेना ने विधायक पद छोड़ दिया था, दीपक सक्‍सेना को प्रोटेम स्‍पीकर भी बनाया गया था।

दीपक सक्सेना पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के करीबी है। बीते कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे, उनके छोटे बेटे जय सक्सेना हाल ही में भाजपा में शामिल होने भोपाल गए हैं। दीपक सक्सेना ने 2018 विधान सभा चुनाव में छिंदवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। कमल नाथ के सीएम बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया था। दीपक सक्सेना ने 2018 विधान सभा चुनाव में छिंदवाड़ा विधान सभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। कमल नाथ के सीएम बनने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। कमल नाथ के खास जाने जाते थे। जि‍ले में तीसरे ताकतवर। नेता के तौर पर जाने जाते थे।

 
 

Share This News :