Home > अपना शहर ,
मेले में दंगल आज से

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला में दंगल 7 जनवरी से शुरू होगा। इसमें 7 व 8 जनवरी को स्थानीय एवं संभाग सतरीय पहलवान अपने दांव-पेच दिखायेंगे। राज्य स्तरीय दंगल 10, 11 व 12 जनवरी को होगा।

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय व संभाग स्तरीय मेले में 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 84 किलोग्राम एवं इससे अधिक वजन के पहलवान अपने दांव-पेच दिखायेंगे।

      इसी प्रकार राज्य स्तरीय दंगल में 51 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 86 किलोग्राम एवं इससे अधिक वजन के पहलवानों की कुश्तियाँ होंगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी तकनीकी अधिकारी श्री कुंवर राज (मोबा. 98269-68411) से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Share This News :