Home > राज्यो से ,
केंद्रीय मंत्री सिंधिया कई कार्यक्रम में लेंगे भाग
केंद्रीय मंत्री व गुना-शिवपुरी लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर लोकसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। सिंधिया 21 मार्च गुरुवार को शाम 6:15 बजे शिवपुरी आएंगे। जहां होटल पीएस में सोशल मीडिया टीम के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम शिवपुरी में करेंगे।22 मार्च को सुबह 10:45 बजे राघवेंद्र नगर, गौतम बिहार जाएंगे और 11:30 बजे नक्षत्र गार्डन में मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 1:45 बजे आदर्श बूथ वार्ड क्रमांक 1 कठमई जाएंगे। 2:45 बजे मातृ शक्ति कार्यक्रम नक्षत्र गार्डन में शामिल होंगे।