Home > अपना शहर ,
मेले में 14 जनवरी को होंगी सतरंगी पतंगों की अठखेलियाँ युवा, बुजुर्ग एवं महिलायें भी लड़ायेंगी पेच

ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में 14 जनवरी को अलग ही नजारा होगा। मेला परिसर सहित आसपास के क्षेत्र के आसमान में सतरंगी पतंगें अठखेलियां करती दिखाई देंगी। मौका होगा इस दिन यहाँ आयोजित होने जा रहे सातवें “पतंग उत्सव एवं पतंग प्रतियोगिता” का। इस प्रतियोगिता में युवाओं के साथ बुजुर्ग व महिलायें भी अपने-अपने वर्ग में पतंग के पेंच लड़ायेंगी।

कार्यक्रम संयोजक श्री अमित सेठी ने बताया कि विभिन्न वर्गों में आयोजित होने जा रही इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार मिलेंगे। यह प्रतियोगिता “बन्धु हम” संस्था, भारतीय स्टेट बैंक, मधुवन चाय व भारत पेट्रोलियम द्वारा ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

50 हजार रूपए से अधिक के नकद पुरस्कार

      पतंग प्रतियोगिता विभिन्न विधाओं में होंगी। एकल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10,000, द्वितीय 7100 एवं तृतीय 5100 रूपए का रखा गया है। वरिष्ठ नागरिक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय 2100 एवं तृतीय पुरस्कार 1100 रूपए का रखा गया है। महिलाओं की भी पतंग प्रतियोगिता भी इस साल रखी गई है। जिसमें 3100 रूपए का प्रथम, 2100 द्वितीय एवं 1100 रूपए का तृतीय पुरस्कार रखा गया है।

फैंसी एवं विचित्र श्रेणी की पतंग प्रतियोगिता भी

      फैंसी एवं विचित्र श्रेणी की पतंगों का प्रदर्शन पतंग प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण होगा। जिसमें एक डोर में 250 पतंग उड़ाना और थ्री डी पतंगों का प्रदर्शन भी किया जायेगा। इस वर्ग में 15 हजार रूपए से अधिक के पुरस्कार रखे गए हैं।

यहाँ उपलब्ध हैं फॉर्म

  • कम्पू - सरदार जी का पेट्रोल पम्प व राठौर पतंग भण्डार ।
  • स्टेशन - पड़ाव पुल के नीचे वैश्य एण्ड मुखर्जी पेट्रोल पम्प ।
  • मुरार - शहीद गेट के पास सेठी पेट्रोल पम्प ।
  • सिकन्दर कम्पू - विष्णु पतंग भण्डार गैस गोदाम के पास ।
  • तारागंज – काला सैयद के पास चुन्नीलाल कुशवाह पतंग भण्डार ।
  • हजीरा – गोपांचल पेट्रोल पम्प ।
  • दीनदयालनगर - शीला संस भारत पेट्रोल पम्प ।
  • मोतीझील – सचेती पेट्रोल पम्प ।
  • पतंग प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यक्रम संयोजक श्री अमित सेठी (9425103959) से प्राप्त की जा सकती है।

Share This News :