Home > राज्यो से ,
कांग्रेस, जानें कब जारी होगी दूसरी सूची, इन्‍हें मिल सकता है मौका

 लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने मध्‍य प्रदेश में जहां सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट गई है, तो वहीं कांग्रेस अब तक सिर्फ 10 नाम ही तय कर पाई है। अब 19 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना है, ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस अब जल्द ही शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है।

कांग्रेस ने 6 दिन पूर्व 10 संसदीय सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। शेष 18 सीटों पर अब भी नाम तय नहीं हो सके हैं। इनमें पार्टी ने तीन विधायक और एक पूर्व विधायक पर दांव लगाया गया है, साथ ही दो पार्टी पदाधिकारियों के नाम भी शामिल है। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मंडला से विधायक ओमकार सिंह मरकाम को टिकट दिया है तो रामू टेकाम को बैतूल से टिकट दिया है। जबकि छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद और कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को टिकट दिया गया है। पहली लिस्ट को देखें तो अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस दूसरी सूची में भी अपने मौजूदा विधायकों को टिकट दे सकती है। साथ ही पदाधिकारियों को भी चुनावी मैदान में उतार सकती है। गुना सीट से वीरेंद्र रघुवंशी या अरुण यादव ,ग्वालियर सीट से देवेंद्र शर्मा ,साहब सिंह गुर्जर ,प्रवीण पाठक में से कोई एक उम्मीदवार हो सकता है ,जबकि मुरैना सीट पर सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू का नाम आम जनता की जुवान पर है . जनता हर संसदीय क्षेत्र में नया और युवा चेहरे की डिमांड कर रही है .

 

 

Share This News :