Home > राज्यो से ,slider news,
कांग्रेस को फिर झटका, पंकज और दरबार भाजपा में शामिल
मध्य प्रदेश में कांग्रेस में मची भगदड़ नहीं रूक पा रही है। अब इंदौर से कांग्रेस नेता पंकज संघवी और महू से पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ली। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर अंतर सिंह दरबार ने कांग्रेस पार्टी से बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोनों नेताओं समेत उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूरा देश राममय और मोदीमय हो रहा है।