कांग्रेस की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की गारंटी
लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। युवाओं को न्याय गारंटी देने के बाद अब नारी न्याय की गारंटी दी गई है। इसमें सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने की घोषणा की गई है, साथ ही गरीब परिवार की एक महिला को वर्ष में एक लाख रुपये देने की अपनी घोषणा की .पार्टी ने युवा के बाद अब नारी न्याय की गारंटी दी है। इसमें वादा किया गया है कि हर गरीब महिला को वर्षभर में उसके बैंक खातों में एक लाख रुपये देगी। कांग्रेस की ओर से केंद्र में सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा भी किया है। कहा गया है कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के साथ मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिलाओं को दोगुनी केंद्रीय सहायता दी जाएगी और पंचायतों में अधिकार मैत्री की नियुक्ति व कामकाजी महिलाओं के लिए सावित्री बाई फुले के नाम से छात्रावासों की संख्या दोगुनी होगी।महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल का कहना है कि पार्टी हमेशा से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और अधिकार संपन्न बनाने की पक्षधर रही है। यह उसी दिशा में बढ़ाया गया कदम है।