आप भी हैं शुगर यानी मधुमेह के रोगी तो यह खबर आपके लिए है
डायबिटीज यानी शुगर गंभीर शारीरिक समस्या है। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। क्योंकि शुगर शरीर को भीतर से खत्म करने लगता है। आंखें, किडनी, ह्दय, आदि के लिए यह गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। बार-बार पेशाब आना, आंखों की रोशनी धूमिल होना, शारीरिक कमजोरी, मुंह सूखना, ज्यादा भूख व प्यास लगना, पेट दर्द, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ आदि ब्लड शुगर बढ़ना डायबिटीज के मुख्य लक्षण हैं।
मस्तिष्क की नसों पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। इससे नसों के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। ब्लड शुगर बढ़ने से त्वचा संबंधी समस्याए भी सामने आ सकती हैं। शुगर के मरीजों को एक्जिमा का खतरा बना रहता है। इसलिए खानपान, व्यायाम आदि पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। शराब व धूम्रपान से दूर रहना चाहिए। मीठा खाने का मन हो तो फलों का सेवन करना बेहतर रहता है। दरअसल, शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा कार्बोहाइड्रेड से मिलती है। इसमें ग्लूकोज होता है जो शरीर को ऊर्जा देता है। जबलपुर के एमडी मेडिसिन डा. आलोक श्रीवास्तव बोले-बार-बार पेशाब आना, आंखों की रोशनी धूमिल होना, शारीरिक कमजोरी, मुंह सूखना, ज्यादा भूख व प्यास लगना, पेट दर्द, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ आदि ब्लड शुगर बढ़ने के मुख्य लक्षण हैं।