Home > राज्यो से ,
नए चेहरों पर कांग्रेस का बड़ा दांव, 8 सीटों पर आमने-सामने की तस्वीर साफ

 

 
 मंगलवार शाम को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 4 राज्यों की 43 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में मध्यप्रदेश की भी 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को प्रत्याशी बनाया है। दूसरी सूची में कांग्रेस ने जो 10 नाम घोषित किए हैं उनमें 8 नए चेहरे हैं। कांग्रेस की इस सूची के जारी होते ही मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर आमने सामने की तस्वीर साफ हो गई है।

कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार


छिंदवाड़ा से नकुलनाथ
सीधी से कमलेश्वर पटेल
सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा
भिंड से फूल सिंह बरैया
मंडला से ओमकार मरकाम
देवास से राजेन्द्र मालवीय
खरगोन से पोरलाल खरते
टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार
धार से राधेश्याम
बैतूल से रामू टेकाम

इन सीटों पर आमने-सामने की तस्वीर साफ


सीधी- राजेश मिश्रा (भाजपा) V/S कमलेश्वर पटेल (कांग्रेस)
सतना- गणेश सिंह (भाजपा) V/S सिद्धार्थ कुशवाहा (कांग्रेस)
भिंड - संध्या राय (भाजपा) V/S फूल सिंह बरैया (कांग्रेस)
मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते (भाजपा) V/S ओमकार मरकाम (कांग्रेस)
देवास - महेन्द्र सिंह सोलंकी (भाजपा) V/S राजेन्द्र मालवीय (कांग्रेस)
खरगोन- गजेन्द्र पटेल (भाजपा) V/S पोरलाल खरते (कांग्रेस)
टीकमगढ़ - वीरेन्द्र खटीक (भाजपा) V/S पंकज अहिरवार (कांग्रेस)
बैतूल- दुर्गादास उइके (भाजपा) V/S रामू टेकाम(कांग्रेस)

Share This News :