Home > राज्यो से ,
वंदे भारत ट्रेन से हादसा
ग्वालियर से मुरैना के बीच वंदे भारत ट्रेन से हादसा होने का मामला सामने आया है। ट्रेन के इंजिन से एक सांड टकरा गया, जिससे इंजिन का अगला हिस्सा टूट गया। 10 मिनट तक ट्रेन वहीं रुकी रही। हालांकि यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि मंगलवार को भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस-20171 के साथ हादसा हुआ है। ग्वालियर से मुरैना आते समय ये दुर्घटना हुई। मुरैना के शिकारपुर रेलवे फाटक के पास अचानक से एक सांड ट्रेन के सामने आ गया। हादसे में ट्रेन का इंजिन क्षतिग्रस्त हुआ है। आगे का हिस्सा टूट गया है। घटना के बाद 10 मिनट ट्रेन मौके पर खड़ी रही। अधिकारी भी पहुंचे और ट्रेन का निरीक्षण कर आगे के लिए रवाना किया।