भाजपा के सामने संकट! अनिल विज नाराज, शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे
हरियाणा में मनोहर लाल की जगह कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में अनिल विज नहीं पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक अनिल विज नाराज हैं। मनोहर लाल सरकार में सीएम और डिप्टी सीएम के बाद विज सबसे मजूबत मंत्री थे। उनके पास सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी थी। मगर पिछले कार्यकाल में मनोहर लाल और अनिल विज के बीच सबकुछ ठीक नहीं था। उधर, पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि विज की नाराजगी दूर हो जाएगी। उधर, अंबाला में अनिल विज अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ गोलगप्पे का आनंद लेते दिखे। हरियाणा में मनोहर लाल की जगह कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी के हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने राजनीति की शुरुआत छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी। 1970 में अनिल विज को एबीवीपी का महासचिव बनाया गया था। साल 1990 में सुषमा स्वराज राज्यसभा की सदस्य चुनीं गई थीं। इसके बाद अंबाला कैंट विधानसभा सीट खाली हो गई। इस सीट पर उपचुनाव होना था। अनिल विज ने चुनाव लड़ने की पेशकश की। इसके लिए उन्होंने एसबीआई की नौकरी भी छोड़ दी।