Home > राज्यो से ,
डॉ. गोविंद सिंह का चुनाव लड़ने से इंकार - पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिले
कांग्रेस नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने के बीच मंगलवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके निवास पहुंचे। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया। मीडिया से बातचीत में डॉ. गोविंद सिंह ने नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात को लेकर कहा कि हम लोग पुराने मित्र हैं। मुलाकात चलती रहती है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की बात से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा। किसी से मिलने से राजनीति बदल नहीं जाती है। उधर सूत्रों का कहना हे की बे भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं .भाजपा उन्हें लेती हे या नहीं इस पर सहमति पार्टी में बनती हे या नहीं यह बड़ा सवाल है.