Home > राज्यो से ,
इंदौर में मना जश्न, आतिशबाजी हुई घर-घर मिठाई खिलाई गई
केंद्र सरकार द्वारा CAA यानी सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट का नोटिफिकेशन जारी करने पर इंदौर में जश्न मनाया गया। CAA को हिंदी में नागरिकता संशोधन कानून कहा जाता है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश अफगानिस्तान से भारत में आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इंदौर में सांसद शंकर लालवानी के समर्थकों ने राजबाड़ा पर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाई। इसके साथ महू में भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से लाखों परेशान लोगों को राहत मिलेगी। भारत अब एक एेसा देश होगा जहां पर पीड़ितों को नागरिकता मिलेगी और वे अपना जीवन आराम से गुजार पाएंगे।