आठ IAS और दो आईपीएस के तबादले
लोकसभा चुनाव के पहले अधिकारियों की नवीन पदस्थापना संबंधी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में रविवार को सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। सरकार ने ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को हटा कर मंत्रालय में अपर सचिव बनाया है। उनकी जगह मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव पदस्थ रूचिका चौहान को ग्वालियर का कलेक्टर बनाया है। वहीं, आनंद विभाग के प्रमुख सचिव संजीव कुमार झा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह कमिश्नर चंबल संभाग मुरैना पदस्थ किया है। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभा के पदेन सचिव डॉ. सुदामा खाड़े को ग्वालियर संभाग का आयुक्त बनाया है। वहीं, आनंद विभाग के प्रमुख सचिव संजीव कुमार झा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह कमिश्नर चंबल संभाग मुरैना पदस्थ किया है। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभा के पदेन सचिव डॉ. सुदामा खाड़े को ग्वालियर संभाग का आयुक्त बनाया है।
लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें 2010 बैच के आईपीएस राजेश सिंह को ग्वालियर पुलिस अधीक्षक के पद से हटा कर भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है। वहीं, उनकी जगह खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को ग्वालियर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं।