Home > राज्यो से ,
25 हजार लेते उपयंत्री गिरफ्तार
दमोह जिले के बटियागढ़ जनपद में पदस्थ एक उपयंत्री को सोमवार दोपहर जबलपुर और सागर ईओडब्ल्यू की टीम ने 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी उपयंत्री ने कैथौरा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के मूल्यांकन के एवज में 90,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पहली किस्त के तौर पर 2 हजार ले रहे थे, तब यह कार्रवाई की गई है।