Home > राज्यो से ,
ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिर मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। राहुल 2 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर राज्य में चम्बल से प्रवेश करेंगे। मध्यप्रदेश में यह यात्रा पांच दिन रहेगी। मुरैना से शुरू होकर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम के बाद राजस्थान में फिर प्रवेश करेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गड़ ग्वालियर चम्बल संभाग में राहुल गाँधी के जोरदार स्वागत की तैयारी चल रही है.ग्वालियर के हजीरा चौराहे पर राहुल गाँधी की विशाल सभा शनिवार को शाम पांच बजे होगी . विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि राहुल गाँधी जी के काफिले के साथ गोला का मंदिर से दो हजार दुपहिया वाहनों की रैली चलेगी और फूलों की वर्षा होगी यानि ऐतिहासिक स्वागत होगा . .