Home > राज्यो से ,
मार्च के पहले दिन महंगाई का झटका, महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 मार्च हुए समीक्षा में महंगाई जा झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।