शाह बोले- इंडी गठबंधन की सात पार्टियों को अपने परिवारों की चिंता
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंन्वेंशन सेंटर में रविवार को इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल की उपलब्धियां गिनाई और तीसरी बार मौका देने की बात कही। गृह मंत्री शाह ने कहा कि 2024 का वर्ष समग्र विश्व के अंदर लोकतंत्र का पर्व है।शाह ने प्रबुद्धजनों से कहा कि इस साल भारत में चुनाव 100 करोड़ मतदाता भारत का भविष्य तय करेंगे। हमने चुनाव को कभी सत्ता प्राप्त करने का जरिया नहीं माना। हमने चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव, जनसंपर्क का जरिया माना, हमारी उपलब्धियों का हिसाब किताब देने का भी जरिया माना। उन्होंने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की जिम्मेदारी वोट देने के साथ साथ जनमत बनाने की भी है। आप सब जनता में विशिष्ट स्थान रखते हैं। आपके विचार जनता ध्यान से सुनती है, और अपना अभिमत बनाती है। पीएम ने चार नासूरों को नष्ट किया
शाह ने कहा कि दुर्भाग्य से देश में आजादी के बाद से सारे चुनाव जातिवाद, तुष्टिकरण, परिवारवाद, भ्रष्टाचार से जनमत को प्रभावित किया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चारों नासूर को नष्ट किया है। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र इन चारों नाशूरों से दूर होना चाहिए।
कौरव पांडव जैसी स्थिति
शाह ने कहा कि आज देश में दो खेमे हैं। जैसे महाभारत में एक तरफ पांडव और दूसरी तरफ कौरव थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ देशभक्त भारतीय जनता पार्टी है। दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन है। उन्होंने कहा कि कौन है यह इंडी या घमंडिया गठबंधन। ये लोग नहीं चाहते कि देश में चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री बने। आप इंडी गठबंधन की सात पार्टियों का एनालिसिस किया। सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। शरद पवार अपनी बेटी को सीएम, ममता बनर्जी अपने भतीजे को सीएम, लालू यादव अपने बेटे को सीएम, स्टालिन अपने बेटे को सीएम और मुलायम सिंह के बेटे मुख्यमंत्री बनकर फिर से सीएम बनना चाहते हैं। ये सातों पार्टियां अपने परिवारों की हितों के लिए बात करने वाली है। यह अपने बेटे, बेटियां और भतीजों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। यह भारत का हित नहीं कर सकते। भारत को स्थान वहीं व्यक्ति दिला सकता है, जिसका कण कण मां भारती और भूमि के लिए समर्पित है। 10 साल पहले चारों तरफ भ्रष्टाचार था
शाह ने कहा कि देश में 10 साल पहले चारों तरफ भ्रष्टाचार था। आकाश, पाताल, सागर और अंतरिक्ष में भ्रष्टाचार था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में 10 पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा कि आज किसी देश की हिम्मत नहीं है कि आंख उठाकर देख ले। घर में घुस कर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं। देश अर्थतंत्र में 11 नंबर पर पड़ा रहा। प्रधानमंत्री मोदी उसे 11वें से पांचवें पर लेकर आए। अगले पांच साल में तीसरे नंबर पर ले आएंगे। हर क्षेत्र के अंदर विकास के नए आयाम गढ़े और नई नीतियां भी बनाई। मोदी जी ने 40 नीतियां बनाई।
10 साल में दुनिया में भारत का नाम रोशन किया
शाह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे पुराना देश है। हमारा दायित्व है कि पार्टी ऐसी चुने जिसमें भविष्य का माद्दा हो। भारत का विकास करने की क्षमता हो। शाह ने कहा कि आपने 2014 में मोदी जी को मौका दिया। 10 साल में मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया। आज आप विदेश जाते है तो पासपोर्ट देखकर कहते है कि आप मोदी जी के देश से आए हैं। आज मोदी जी ने पूरी दुनिया में सीना चौड़ा करके जाते हैं। देश के अंदर भी नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद आज अंतिम सांसें गिन रहा हैं29 की 29 सीटों पर जिताइयेगा
अमित शाह ने प्रबुद्धजनों से अपील की कि आज मैं आपसे रिक्वेस्ट करने आया हूं। एक भी कसर मत रखिएगा, मप्र की पूरी 29 की 29 सीटें जिताइयेगा। आप लोग जनमत निर्माण करने वाले लोग हैं। आपके माध्यम से जनमत बनता है। बहुत कम समय बचा है। 400 पार के मोदी जी के नारे को एक बार सार्थक कर दीजिए। भारत के निर्माण में साथ दीजिए।