Home > राज्यो से ,
एमपी कांग्रेस निकालेगी राम यात्रा

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस राम यात्रा निकालने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस राम यात्रा निकालेगी। यात्रा के जरिए हम जनता को महंगाई, बेरोजगारी की याद दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता भगवान राम के दर्शन करते हुए भाजपा के जनता से किए वादे याद दिलाएंगे। अब मध्य प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले राम यात्रा निकाल अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने की तैयारी कर रही है।

 
 
 

Share This News :