कुंभ राशि में शनि होंगे उदय, इन राशि वालों को होगा फायदा और मिलेगा भाग्य का साथ
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि सबसे मंद चाल से चलने वाले ग्रह हैं, जिस कारण से इनका प्रभाव जातकों के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। शनि को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में शनि अगर शुभ स्थान पर हैं तो ये ऐसे जातकों के जीवन में हर एक तरह की सुख-सुविधा देते हैं वहीं अगर कुंडली में शनि अशुभ भाव में हैं तो जातक के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में अस्त अवस्था में विराजमान हैं, जिसके बाद 18 मार्च को सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर उदय होंगे। शनि के उदय होने पर कुछ राशि के जातकों पर इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। मेष राशि
ज्योतिष गणना के मुताबिक शनि आपके राशि से ग्यारहवें भाव में उदय हो रहे हैं। इस कारण इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा साबित होगा। परेशानियों से निजात मिलेगी। अचानक से धन लाभ के संकेत है इसी के साथ कोई बड़ा काम सफल भी होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। काम से सिलसिले में आपको अचानक से यात्रा का योग भी है। मेष राशि
ज्योतिष गणना के मुताबिक शनि आपके राशि से ग्यारहवें भाव में उदय हो रहे हैं। इस कारण इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा साबित होगा। परेशानियों से निजात मिलेगी। अचानक से धन लाभ के संकेत है इसी के साथ कोई बड़ा काम सफल भी होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। काम से सिलसिले में आपको अचानक से यात्रा का योग भी है। सिंह राशि
शनि का उदय होना आपके सातवें भाव में हो रहा है। ऐसे में जो जातक किसी न किसी तरह का व्यापार कार्य में हैं उन्हे वहां से अच्छा लाभ मिल सकता है। धन लाभ के प्रबल संकेत हैं और भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।