Home > राज्यो से ,
ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश के आसार
पाकिस्तान के आसपास बनी मौसम प्रणालियों के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। वहां के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला भी बना हुआ है। हवाओं का रुख पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। पछुआ हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया था। आसमान लगभग साफ रहने के कारण रात के समय गुलाबी ठंड बरकरार है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल संभाग में अभी दो दिन तक गरज-चमक के साथ वर्षा होने की स्थिति बनी रह सकती है।