Home > राज्यो से ,
करीबी नेताओं की बैठक खत्म, कांग्रेस छोड़ने को लेकर साफ किया रुख, करेंगे प्रेसवार्ता

MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलों पर सोमवार दोपहर में ब्रेक लग गया। सोमवार को कमलनाथ के साथ बैठक के बाद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा- कमलनाथ जी कह रहे हैं कि कोई कहीं नहीं जाने वाला। जिन लोगों ने कांग्रेस को वट वृक्ष बनाया है, वो कैसे छोड़ सकते हैं।

कमलनाथ के करीबी सज्जन सिंह वर्मा बड़ा का बयान

  • कमलनाथ नहीं जाएंगे बीजेपी में

  • कांग्रेस में ही रहेंगे कमलनाथ

  • कमलनाथ जी ने कहा, काल्पनिक सवाल का जवाब क्यों दूं

  • काल्पनिक सवालों जवाब देना जरूरी नहीं समझता मैं

  • बीजेपी में जाने का सवाल ही नहीं है, जिस व्यक्ति ने इंदिरा जी के साथ काम किया हो वो व्यक्ति जाने की कल्पना करता है तो बेईमानी समझता हूं

  • राजनैतिक दलों में नाराजगी चलती रहती है

  • नकुलनाथ कांग्रेस से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

कमलनाथ के करीबियों ने बताया कि उन्होंने मीडिया से बात करने के लिए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को अधिकृत किया है। सज्जन वर्मा ने कहा कि कमलनाथ की राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात हुई है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के टिकट पर नकुलनाथ चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले उन्होंने अपने बंगले पर बैठक की, जिसमें मध्यप्रदेश के विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी
एमपी कांग्रेस में टूट की खबरों को लेकर एकजुटता की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को दी गई है। जितेंद्र सिंह मंगलवार को भोपाल आएंगे। वे विधायकों से वन टु वन चर्चा करेंगे। बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। बताया जा रहा है कि विधायकों को लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा के लिए बुलाया गया है।
कमलनाथ पार्टी की संपत्ति : उमंग सिंघार
कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बारे में पूछने पर कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा, यह सब अफवाहें हैं। कमलनाथ ने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा है, वह पार्टी की संपत्ति हैं।

कमलनाथ के BJP में जाने की बात मीडिया की उपज : सज्जन
कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने रविवार को मीडिया से कहा, कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने (पार्टी छोड़ने के बारे में) ऐसा कुछ भी नहीं सोचा है। अभी उनका फोकस इस बात पर है कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जातीय समीकरण कैसे होंगे। कमलनाथ के BJP में जाने की बात मीडिया की उपज है। वे कहीं नहीं जा रहे हैं।ताउम्र कांग्रेस में रहेंगे कमलनाथ, समर्थकों का दावा
ताजा जानकारी के मुताबिक, कमलनाथ के आवास पर ही दो घंटे की बैठक हुई। कई लोग इस बैठक में शामिल होने और उनसे मिलने आए थे। बैठक के बाद तिरुपति कनकिया ने कहा कि कमलनाथ ने मीटिंग में साफ तौर पर कहा है कि वह कल भी कांग्रेसी थे, आज भी कांग्रेसी हैं और ताउम्र कांग्रेस में रहेंगे।

Share This News :