Home > राज्यो से ,
21 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान

एमएसपी की कानूनी गारंटी पर रविवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार चार और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार हो गई है। केंद्र के इस प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि वह सभी संगठनों से बात कर आज इस पर अंतिम फैसला बताएंगे। वहीं हरियाणा के बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं।किसान नेताओं ने मांगे न मानने पर 21 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान कर दिया है।उन्होंने बची हुई मांगों पर भी सरकार से जवाब मांगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम बैठक में पहले पहुंच जाते हैं और सरकार के नुमाइंदे तीन-तीन घंटे देरी से आ रहे हैं, जिससे उनकी गंभीरता दिखती है। उन्होंने कहा सरकार 23 फसलों पर एमएसपी की गारंटी अभी दे और बाद में जो फसलें बचेंगी उनपर भी स्टडी करके गारंटी दे। किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने बताया कि किसानों ने प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। वहीं पंढेर ने कहा कि सरकार की नियत में खोट है। शंभू बॉर्डर पर किसानों की प्रेस वार्ता में किसा नेता डल्लेवाल ने कहा कि सरकार के प्रस्ताव में स्पष्टता नहीं है। किसान नेताओं ने 23 फसलों पर एमएसपी की मांग की है और सरकार की मंशा पर शंका जाहिर की है। 

Share This News :