Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें, ग्वालियर अंचल के कांग्रेसियों की धड़कन बढ़ी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेताओं की धड़कन बढ़ गई है। सियासी हलचल को लेकर ग्वालियर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने आनन फानन में एक गोपनीय बैठक महापौर के बंगले पर बुलाई। 3 घंटे से अधिक चली बैठक के बाद सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा हम कांग्रेस की सिपाही हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। बैठक में महापौर डॉ शोभा सिकरवार, विधायक सतीश सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा समेत 25 से अधिक कांग्रेस पार्षद और नेता शामिल हुए।वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने बताया की बैठक में  राहुल गाँधी की न्याय यात्रा की तैयारियों ,निगम बजट और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है|उन्होंने कहा की ग्वालियर में राहुल गाँधी का जोरदार स्वागत होगा | कांग्रेस पूरी तरह एक जुट है |    

Share This News :