Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इंद्रा गाँधी का तीसरा बेटा कहे जाने वाले कमलनाथ क्या भगवा रंग में रंगेंगे

मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों फिर भूचाल की स्थिति बन गई है। छह दशक से कांग्रेस की राजनीति से जुड़े कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें जोर मार रही हैं। सबकी नजरें इस पर टिकी हैं।  यूं तो मामला कई दिनों से सुर्खियों में है, पर बीते दिनों भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ की मुलाकात की अटकलों के बाद मामला गर्मा गया। कांग्रेस की राजनीती में कमलनाथ को श्रीमती इंद्रा गाँधी का तीसरा बेटा माना जाता रहा है| अब वह अगर कांग्रेस छोड़ते हैं तो यह निजी तोर पर सोनिया गाँधी के लिए भी बड़ा झटका होगा |क्यों की कमलनाथ सोनिया गाँधी के पारिवारिक सदस्य के रूप जाने जाते हैं |

 
 
 

Share This News :