Home > राज्यो से ,
सांसद साध्वी ने सिंधिया से की शिकायत ....

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देररात सोशल मीडिया पर लिखा कि उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ने वाली आकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों ने षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया। अपेक्षा करती हूं कि आप कार्रवाई अवश्य करेंगे। जयश्रीराम। वहीं, सांसद के पोस्ट पर आकासा एयरलाइंस ने प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई की बात कही है। उनकी तरफ से कहा कि हम आपके अनुभव से बहुत चिंतित है। आपके फीडबैक को रिव्यू के लिए टीम के साथ शेयर किया जाएगा और जरूरी एक्शन लिया जाएगा। 

 
 
 

Share This News :