Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जानिए भाजपा से मप्र से राज्यसभा उम्मीदवारों के बारे में

  • एल मुरुगनः केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। सात जुलाई 2021 को उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। इससे पहले वे भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष थे। मुरुगन ने 2011 और 2021 में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हारे थे। हालांकि, मद्रास हाईकोर्ट में भारत सरकार के स्थायी वकील बने। 2017 में उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। 12 मार्च 2020 को उन्हें भाजपा तमिलनाडु इकाई का प्रमुख बनाया गया। वह अरुंथथियार समुदाय से इस पद को संभालने वाले पहले व्यक्ति हैं। वह इस समय मध्य प्रदेश का ही प्रतिनिधित्व राज्यसभा में कर रहे थे। 
  • उमेश नाथ महाराजः अखिल भारतीय वाल्मिकी सनातन धर्म के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि समाज के धर्मगुरु बालयोगी उमेश नाथ महाराज के भक्त मध्य प्रदेश और राजस्थान में फैले हैं। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान माहौल बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 
  • माया नारोलियाः मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। 
  • बंसीलाल गुर्जरः भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। 

Share This News :