निगम परिसद में सिंधिया और तोमर गुट में वर्चस्व की जंग
ग्वालियर निगम परिसद में भी दिख रही है सिंधिया और तोमर गुट में वर्चस्व की जंग .सोमवार को हुई परिसद की बैठक में सभापति मनोज तोमर के बार ,बार आग्रह के बाद भाजपा पार्सदों ने बैठक नहीं चलने दी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता प्रतिपक्ष हरि पाल के एक इशारे पर भाजपा के पार्सद बैठक का बहिस्कार कर परिसद से श्री पाल के साथ बाहर चले गए .सभापति तोमर जो विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समर्थक हैं ,वे आसंदी पर असहज बैठे नजर आये .पांच पार्सद हरि पाल के साथ नहीं गए .इसके बाद सभापति ने बैठक स्थगित करदी .यह सब इसलिए हुआ पहला यह की आयुक्त बैठकों में नहीं आते हैं .दूसरा यह की अपर आयुक्त अजय राज पार्सदों से अभद्रता से बात करते हैं .यह दोनों मुद्दे भाजपा पार्सद गिर्राज कंसाना ,रवि तोमर ,देवेंद्र राठौर ने उठाया और करीव सभी भाजपा पार्सद सभापति की आसंदी घेरने पहुँच गए ,नारे बाजी हुई .सभापति मनोज तोमर का कहना है की निजी कामों के लिए दवाव बनाया जा रहा है उधर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा पार्सद हरि पाल कहना है की सभापति पार्सदों की बात को समझना ही नहीं चाहते हैं . इस तरह दोनों गुटों में वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई है .