Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह का भ्रमण कार्यक्रम

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 6 जनवरी को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। श्रीमती माया सिंह 6 जनवरी को सायं 4 बजे वार्ड क्रं.28 मेहरा कॉलोनी में सीसी रोड़ तथा सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगी। सायं 5 बजे न्यू गोविंदपुरी सचिन तेंदुलकर मार्ग पर वार्ड क्रं.29 के लोगों से भेंट करेंगी।

     नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह 7 जनवरी को प्रात: 8.45 बजे कार द्वारा ग्वालियर से मुरैना के लिये प्रस्थान करेंगी। प्रात: 9.30 बजे अग्रवाल सेवा सदन मुरैना में पार्टी पदाधिकारयों से भेंट करेंगी तथा प्रात: 10.30 बजे व्हीआईपी रोड़ का भूमि पूजन करेंगी। प्रात: 11 बजे से जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होंगी। दोपहर 2.30 बजे मुरैना से ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगी। ग्वालियर में सायं 4 बजे वार्ड क्रं.19 समर्थ नगर में सीसी रोड़ का लोकार्पण करेंगी।

श्रीमती माया सिंह 8 जनवरी को प्रात: 11 बजे डीडीनगर वार्ड क्रं.18 में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Share This News :