Home > अपना शहर ,
बालिका शिक्षा पर चार दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ

स्कूली शिक्षा नींव का पत्थर – श्रीमती माया सिंह 

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि स्कूली शिक्षा मनुष्य को जीवनभर साथ देती है। स्कूली शिक्षा मनुष्य के जीवन में नींव के पत्थर की तरह होती है। उन्होंने यह बात आज विद्या भारती मध्य भारत प्रांत भोपाल द्वारा आयोजित संभागीय बालिका शिक्षा पर आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कही।  

सरस्वती शिशु मंदिर संस्कारधाम मुरार में आयोजित इस कार्यशाला में विद्या भारती क्षेत्रीय प्रमुख सुश्री सुनीता पाण्डेय, प्रधानाचार्य संस्कारधाम सुश्री मनीषा शर्मा, श्रीमती रेखा चूड़ावत गुजरात, प्रांतीय अधिकारी विद्या भारती श्री श्रीमणि दुबे और अध्यक्ष संस्काराधाम श्री राकेश मंगल उपस्थित थे। इस कार्यशाला में ग्वालियर चंबल संभाग से शिशु मंदिर की 40 शिक्षिकायें शामिल थीं।

      नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। इन विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को संस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में हो रहे नवाचारों के भी बच्चों को अवगत कराया जाना चाहिए। इसके साथ ही आधुनिक तकनीक की जानकारी भी स्कूली बच्चों को हो, इसके प्रयास किए जाना चाहिए।

      कार्यशाला में मुख्य वक्ता श्रीमती रेखा चूडावत ने कहा कि पूरे देशभर में शिशु मंदिर संचालित हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा के क्षेत्र में भी संस्थान द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण इसी का एक भाग है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही समाज में दिन प्रतिदिन हो रहे बदलाव से भी अवगत कराया जायेगा। इसके साथ ही प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग दल गठित कर विभिन्न संस्थानों में भ्रमण कराया जाकर वहां की गतिविधियों से अवगत कराया जायेगा।

      कार्यक्रम के प्रारंभ ने अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

Share This News :