Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस ने सिंधिया पर बोला जुवानी हमला - कहा लोग मर रहे थे ,सिंधिया ढोल बजा रहे थे
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को गुना जिले के बमोरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ऊमरी में आयोजित आदिवासी समाज के सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने आदिवासी समाज जनों के साथ ढोल बजाया। साथ ही वे अन्य कार्यक्रमों का भी हिस्सा बने।इधर, सिंधिया के इस वीडियो को लेकर राजनीति शुरू हो गई है और कांग्रेस ने हरदा हादसे का हवाला देकर भाजपा को घेरा है। कांग्रेस प्रवक्ता पीयूष बबेले ने कहा कि हरदा की पटाखा फैक्ट्री में कई लोगों की मृत्यु और दर्जनों लोगों के घायल होने से मध्य प्रदेश शोक मग्न है लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ढोल बजा रहे हैं, नाच रहे हैं। कितनी असंवेदनशील और पत्थर दिल है भाजपा।