Home > राज्यो से ,
मप्र बोर्ड 10 वीं की परीक्षा सोमवार से शुरू, परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचें विद्यार्थी

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10 वीं की परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। पहला पेपर हिंदी का है। परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक है। विद्यार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर यानी सुबह आठ बजे तक एवं परीक्षा कक्ष में आधे घंटे पहले यानी 8.30 बजे तक प्रवेश लेना अनिवार्य है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर सुबह 8.40 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। इस बार प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड मुद्रित किया गया है। विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र पहुंचने पर प्रवेश पत्र पर मुद्रित क्यूआर कोड को स्कैन किया जाएगा। वहीं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और अपने साथ प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल आदि जरूरी चीजें साथ ले जाएं। वर्जित चीजों को परीक्षा केंद्र के बाहर लोहे की पेटी में जमा कर दें। बता दें, कि प्रदेश भर से 10वीं की परीक्षा में कुल 9.93 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। मंगलवार से 12वीं की परीक्षा शुरू होंगी। इसमें कुल 7.14 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले यानी 8.50 बजे घंटी बजने पर उत्तरपुस्तिका दी जाएगी, ताकि परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर मांगी गई सभी जानकारियों को भर लें। वहीं पांच मिनट पहले यानी 8.55 मिनट पर प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं में ओएमआर शीट को बाल पेन काला या नीला से नाम, रोल नंबर एवं अन्य जानकारियाें को गोला किया जाए। उत्तर पुस्तिकाओं में रोल नंबर छुपाने के लिए स्टीकर नहीं लगाया जाए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 

Share This News :