आईपीएस गुप्ता को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी ,राकेश बने इंदौर पुलिस आयुक्त
राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए है। इसमें भारतीय पुलिस सेवा के 1999 बैच के अधिकारी राकेश गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर नियुक्त किया है। गुप्ता वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर (देहात) जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।वहीं, इसके अलावा 1994 बैच के आईपीएस डीपी गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर बनाया गया है। गृह विभाग ने उसकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंप दी है। इसके अलावा 2003 बैच के आईपीएस अनुराग को पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (देहात) जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक विसबल, इंदौर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अभी पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए।