Home > अपना शहर ,
मेले के कुसमाकर रंगमंच पर पं. शर्मा के भजनों ने बांधा समा

ग्वालियर व्यापार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में  कुसमाकर रंगमंच पर पं. रविशंकर शर्मा की भजन संध्या ने समा बांध दिया। “ऐसी लागी लगन-मीरा हो गई मगन” जैसे चिर-परिचित भजन से संध्या का प्रारंभ होकर देशभक्ति के गीतों के साथ भजन संध्या सम्पन्न हुई।

      भजन गायिकी में अपनी अलग पहचान बना चुके ग्वालियर के सुप्रसिद्ध भजन गायक पं. रविशंकर शर्मा की आवाज और भजनों को स्वयं की कंपोजिंग ने अनूठा बना दिया है। कुसमाकर रंगमंच पर उनकी दी गई प्रस्तुति में श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। श्रोताओं की माँग पर पं. शर्मा ने “साधौ मानत नहीं मन मोरा” उप शास्त्रीय संगीत पर आधारित भजन भी प्रस्तुत किया। इसके साथ ही सुप्रसिद्ध गजल गायक गुलाम अली साहब की  “चुपके चुपके रात दिन” और “हंगामा क्यों बरपा” जैसी मशहूर गजलों की प्रस्तुति भी पं. रविशंकर शर्मा और उनकी टीम के सदस्यों द्वारा दी गई। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीत के साथ हुआ।

Share This News :