Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुरैना महापौर श्रीमती सोलंकी ने भाजपा में जाने की अटकलों को ख़ारिज किया

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की चंबल अंचल की मुरैना से महापौर शारदा सोलंकी ने शुक्रवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इसके बाद उनकी भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, सोलंकी ने इन बातों को अफवाह करार दिया। मुरैना से कांग्रेस महापौर शारदा सोलंकी की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इसके बाद राजनीति गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगने लगने लगीं। हालांकि, इसको लेकर शारदा सोलंकी ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास को लेकर नेताओं से मिल रही हैं। क्या वह किसी नेता से मिल नहीं सकती हैं। वह पहली बार किसी भाजपा नेता से नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भाजपा में जाने की खबरें अफवाह है। मुरैना महापौर श्रीमती सोलंकी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे बाबूलाल सोलंकी की पुत्र बधु हैं .

Share This News :