Home > राज्यो से ,
यहां से दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम खाली हाथ लौटी, ये थी वजह
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम पहुंची थी। क्राइम ब्रांच की टीम एक मामले में नोटिस देने पहुंची थी, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। दरअसल जब टीम सीएम के घर पहुंची थी तब वह घर पर मौजूद नहीं थे। वहीं मुख्यमंत्री आवास से जानकारी मिली है कि पुलिस से अधिकारियों ने नोटिस मांगा लेकिन पुलिस बिना नोटिस दिए ही लौट गई।