Home > अपना शहर ,
प्रदेश के पहले ओडीएफ शहर का प्रमाण-पत्र मिलने पर कलेक्टर ने दी बधाई

नव वर्ष में क्यूसीआई (क्वालिटी कान्सिल ऑफ इंडिया) द्वारा ग्वालियर शहर को मध्यप्रदेश का पहला ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) शहर का प्रमाण-पत्र दिए जाने पर कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने शहरवासियों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों सहित सभी जनप्रतिनिधिगण, शासकीय सेवक और समस्त नगरवासियों को बधाई दी है और सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है। डॉ. गोयल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि सभी के साझा प्रयासों से ही संभव हो सकी है।

 

Share This News :