कुंभ राशि में 30 साल बाद मिलेंगे शनि, बुध और सूर्य, इन 3 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ
ज्योतिष शास्त्र के लिहाज के फरवरी माह विशेष होने वाला है, क्योंकि इस माह में करीब 30 साल बाद कुंभ राशि में तीन ग्रहों शनि, बुध और सूर्य की अद्भुत युति बनने वाली है। ज्योतिष शास्त्र में इसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, ज्योतिष के मुताबिक, शनिदेव 11 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त होंगे। इसके बाद सूर्य देव भी 13 फरवरी को और बुध देश 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से कुंभ राशि में शनि, सूर्य और बुध की युति से त्रिग्रही योग निर्मित होगा। इसका प्रभाव तीन राशि वाले जातकों पर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। यहां जानें इसके बारे में विस्तार से।
मेष राशि वालों का होगा भाग्योदय
कुंभ राशि में शनि, सूर्य और बुध की युति से मेष राशि वालों को कार्यों में सफलता पाएंगे। मेष राशि वालों को हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा और पैतृक संपत्ति में लाभ होगा। नौकरी के सिलसिले में विदेश जाना पड़ सकता है। व्यापार में भी अच्छा लाभ होगा।
मिथुन राशि वालों की खुलेगी किस्मत
त्रिग्रही योग से मिथुन राशि वालों की भी किस्मत खुलेगी। मिथुन राशि वालों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। करियर में अच्छा लाभ होगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है। परिवार में शांति रहेगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा।
वृषभ राशि का शुरू होगा अनुकूल समय
कुंभ राशि में 3 ग्रहों की युति और त्रिग्रही योग के कारण वृषभ राशि वालों का अनुकूल समय शुरू हो जाएगा। वृषभ राशि वालों को आय के मामले में लाभ होगा। रुके कामों को गति मिलेगी। शेयर बाजार में यदि निवेश किया है तो अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है।