Home > राज्यो से ,
संसद में गूंजा झारखंड मुद्दा, विपक्ष का वॉकआउट
झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा शुक्रवार को संसद में गूंजा। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि चुने हुए जन प्रतिनिधियों को परेशान किया जा रहा है। लोकसभा से विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।
वहीं झारखंड में सियासी हलचल के बीच चम्पई सोरेन थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी है, ताकि उनके खिलाफ चल रहे तीन अलग-अलग मामलों में पूछताछ की जा सके। झारखंड में चम्पई सरकार 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी। वहीं गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा है।