Home > राज्यो से ,
मकरंद देऊस्‍कर बीएसएफ के आईजी बनाए गए

 इंदौर के पुलिस कमिश्‍नर मकरंद देऊस्‍कर को सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ का महानिरीक्षक बनाया गया है।मकरंद देऊस्‍कर इंदौर से भोपाल के पुलिस कमिश्‍नर रहे हैं। मध्‍य प्रदेश पुलिस में उन्‍होंने विभिन्‍न दायित्‍वों का बखूबी निर्वहन किया है।मकरंंद देऊस्‍कर को पांच वर्ष के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है। उल्‍लेखनीय है कि देऊस्‍कर ने इस संबंध में सरकार को आवेदन दिया था। अब बीएसएफ आईजी का पद खाली होने के बाद देऊस्‍कर को अवसर मिला है।

Share This News :