Home > अपना शहर ,
80वीं अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हाॅकी प्रतियोगिता आज से, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को 2 लाख का नगद पुरस्कार

नगर निगम ग्वालियर की मेजबानी में 80वीं अखिल भारतीय सिंधिया गोल्ड कप हाॅकी प्रतियोगिता 6 जनवरी से 13 जनवरी तक रेलवे हाॅकी स्टेडियम तानसेन रोड पर आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं प्रभारी सदस्य श्री सतीष बोहरे ने देते हुए बताया कि विभिन्न राज्यों से 14 टीमें एवं 2 स्थानीय टीमें प्रतियोगिता में भाग लेगीं। प्रतियोगिता नाॅक आउट आधार पर खेली जाएगी। टीमों के ठहरने की व्यवस्था रेलवे हाॅकी स्टेडियम तथा गालव रेस्ट हाउस में की गई है एवं खिलाडियों को मैदान तक लाने हेतु वाहनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जो टीमें भाग ले रहीं हैं। उनमें गत वर्ष की विजेता पीएनबी दिल्ली, उपविजेता एमपी हाॅकी अकाडमी भोपाल, कोर आॅफ सिग्नल जालंधर, सेन्ट्रल रेलवे मुम्बई, जामिया यूनिवर्सटि दिल्ली, नार्दन रेलवे दिल्ली, यूपी हाॅस्टल लखनउ, साउथ सेन्ट्रल रेलवे हैदराबाद, ओएनजीसी दिल्ली, वेस्टर्न रेलवे मुम्बई, यूनियन बैंक मुम्बई, एनसीआर इलाहवाद, सेल उडीसा, दिल्ली इलेवन, दो स्थानीय टीमें एनएनआईपीई एवं मध्य भारत हाॅकी संघ ग्वालियर की टीमें भाग लेगीें। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए भारतीय हाॅकी संघ एवं मध्यभारत हाॅकी संघ द्वारा पैनल नियुक्त किया गया साथ ही स्ािानीय टेक्निकल कमेटी भी गठित की गई है। चर्चा के दौरान नोडल खेल अधिकारी श्री प्रदीप वर्मा, सहायक खेल अधिकारी श्री उवेश सिद्वकी, श्री ओमवीर सिंह, अवस्थी जी, निरंजन सिंह, श्री अयोध्या शरण शर्मा एवं अन्य हाॅकी खिलाडी उपस्थित रहे।
उदघाटन मैच मध्य भारत हाॅकी संघ ग्वालियर एवं यूनियन बैंक मुम्बई के बीच
प्रतियेागिता का उदघाटन मैच मध्य भारत हाॅकी संघ ग्वालियर एवं यूनियन बैंक मुम्बई के बीच प्रातः 11.30 बजे प्रारंभ होगा तथा दूसरा मैच दोपहर 1.30 बजे यूपी हाॅस्टल लखनउ एवं एलएनआईपीई ग्वालियर के बीच खेला जाएगा।

Share This News :