Home > राज्यो से ,slider news,
लालू यादव-हेमंत सोरेन पर ईडी का शिकंजा

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। इस बीच राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय पहुंचे थे। घंटों तक पूछताछ के बाद लालू राबड़ी आवास निकल गये। जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। प्रदेश में कथित तौर पर राजनीतिक अस्थिरता का माहौल गहराने लगा है। इसी बीच CM हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पूछताछ करने पहुंची टीम को सोमवार शाम निराशा हाथ लगी। ईडी के अधिकारी सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल नहीं कर सके, क्योंकि पूरे दिन इंतजार करने के बावजूद मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी।

बेटी और सांसद मीसा भारती के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे थे लालू प्रसाद
इससे पहले आज उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पटना स्थित दफ्तर में पेश होना पड़ा हुए। सुबह 11 बजे राबड़ी आवास से बेटी और सांसद मीसा भारती के साथ लालू प्रसाद ईडी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ ने लालू की गाड़ी को घेर लिया और उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे। लालू ने उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद ईडी दफ्तर पहुंची। ईडी की टीम उनसे देर शाम तक पूछताछ की।

 समर्थकों ने खूब किया हंगामा 
लालू प्रसाद यादव के ईडी दफ्तर पहुँचते ही दफ्तर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। ईडी दफ्तर के बाहर राजद समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। राजद के कई विधायक भी पहुंचे। समर्थक केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। राजद समर्थकों ने आरोप लगाया कि लालू यादव बीमार हैं। उन्हें जान बूझकर परेशान करने की कोशिश हो रही है। पूरे 10 घंटे तक बाहर यह डर कायम था कि कहीं उन्हें गिरफ्तार तो नहीं कर लिया जाएगा! दरअसल, नौकरी के बदले जमीन घोटाला केस में पूछताछ के लिए लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। लालू को 29 जनवरी और तेजस्वी यादव को 30 जनवरी को पेश होने कहा गया था। आज लालू प्रसाद ईडी के सवालों का जवाब देने पहुंचे थे।

 

Bihar News: Lalu Yadav may appear in ED office today, will be interrogated in land in exchange for job case

19 जनवरी को कागज देने गई थी ईडी की टीम
इससे पहले 19 जनवरी को ईडी की टीम राबड़ी आवास पहुंची। एक अधिकारी की ओर समन के कागजात दिया था। इसे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से रिसीव किया था। इससे पहले भी ईडी की टीम ने लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों पूछताछ के लिए समन भेजा था। 

31 जनवरी से पहले रांची लौटेंगे मुख्यमंत्री
परिवार के सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, सीएम की तरफ से ईडी को लगातार सूचना भेजी गई है। मुख्यमंत्री ने समन का अनुपालन भी किया है। उन्होंने 31 जनवरी को दोपहर एक बजे रांची आवास पर बयान दर्ज कराने की बात भी बताई है। परिवार के मुताबिक सोरेन निजी काम से रांची से दिल्ली गए हैं। 27 जनवरी को दिल्ली रवाना हुए सीएम हेमंत 31 जनवरी को बयान दर्ज कराने से पहले वापस लौट आएंगे।

Share This News :