Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बिना विभाग के IAS अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार ने 18 आईएएस अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आईएएस मनु श्रीवास्तव राजस्व मंडल के अध्यक्ष थे, जिन्हें ऊर्जा विभाग का एसीएस बनाया गया है। इसी तरह जिन 17 अन्य अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी हुए हैं, उनमें से अधिकांश के पास औपचारिक तौर पर कोई काम नहीं था। शाजापुर से हटाए गए कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल को वन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। इसी तरह शिवराज सिंह चौहान सरकार में ताकतवर भूमिका में रहे नीरज कुमार वशिष्ठ को विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमंतु जनजाति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।पीएचई विभाग में प्रमुख संजय कुमार शुक्ला को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसी तरह मनीष रस्तोगी को जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके पहले उनके पास कोई विभाग नहीं था। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा को लोक निर्माण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके साथ-साथ जनसंपर्क आयुक्त रहे मनीष सिंह को मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग का रजिस्ट्रार बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का प्रमुख सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण आयुक्त ई रमेश कुमार को जनजातीय कार्य विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
  

 

Share This News :