Home > अपना शहर ,
ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र खुले में शौच मुक्त, अब स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च रैंक दिलाने के लिए शहरवासी करें सक्रिय सहभागिता

यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि ग्वालियर नगर निगम सीमा क्षेत्र खुले में शौच मुक्त ;ओडीएफद्ध घोषित हो गया है। इससे ग्वालियर शहर व शहरवासियों का सम्मान बडा है। यह कार्य सभी अधिकारियों व कर्मचारियों टीम भावना से किए गए कार्य का नतीजा है तथा इतना बडा कार्य शहर के सभी नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता के कारण ही संभव हो सका है। अब शहर के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में सर्वोच्च रैंक प्राप्त करना सबसे बडी चुनौती है तथा यह कार्य भी सभी के सहयोग से मिलकर ही पूर्ण हो पाएगा।
यह जानकारी महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान देते हुए बताया कि हम सबके द्वारा विभिन्न चरणों में प्रयास कर शहर के सभी वार्डों में खुले में शौच जाने वाले परिवारों को चिन्हित किया गया तथा फिर सभी वार्डों में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया तथा विभिन्न तिथियों में क्षेत्राधिकारियों द्वारा घोषणा पत्र प्रस्तुत कर वार्डों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण पूर्ण होकर वार्ड खुले में शौच मुक्त घोषित किए गए। इसके पश्चात विगत दिनों क्वालिटी काउंसिल आॅफ इंडिया (क्यूसीआई) थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन फाॅर ओडीएफ का 6 सदस्यीय दल दिल्ली द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया तथा कल दिनांक 04 जनवरी 2017 को क्वालिटी काउंसिल आॅफ इंडिया द्वारा ग्वालियर नगर निगम सीमा को खुले में शौच मुक्त घोषित करने का सार्टिफिकेट प्रदान किया गया। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
इसी माह आगामी दिनों 7, 8 एवं 9 जनवरी को स्वच्छता के सर्वे के लिए दल आने वाला है, अब हम सबका यह दायित्व होगा कि हम अपने शहर ग्वालियर को स्वच्छता में भी सर्वोच्च रैंक दिलाएं। यह सर्वे देश के 500 शहरों में होगा तथा अंको के आधार पर प्रत्येक शहर को स्वच्छता रैंक प्रदान की जाएगी। सभी वार्डों के पार्षदगणों, निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों एवं सभी शहरवासियों से आग्रह है कि स्वच्छता सर्वे की इस परीक्षा में मिलकर सहयोग करें तथा ग्वालियर को स्वच्छता में सर्वोच्च रैंक दिलाएं।
चर्चा के दौरान सभापति श्री राकेश माहौर, स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता, निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी सहित अनेक एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण मौजूद रहे। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी द्वारा क्वालिटी काउंसिल आॅफ इंडिया द्वारा प्रदान किया गया सार्टिफिकेट महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी को सौंपा गया।

  

Share This News :