Home > राज्यो से ,
नीतीश ने NDA में जाकर चौंकाया, जनता सबक जरूर सिखाएगी

बिहार की राजनीति में हुए अप्रत्याशित घटनाक्रम के बीच राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटनाक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने टिप्पणी की है। उन्होंने आगाह किया है कि जनता आने वाले चुनावों में बिहार की जनता नीतीश को सबक जरूर सिखाएगी। शरद पवार ने कहा कि नीतीश से उनकी लगभग 10 दिन पहले ही बात हुई थी। उन्होंने कहा कि नीतीश का एनडीए में शामिल होना चौंकाने वाला फैसला है। उन्हें इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं है कि नीतीश ने यह फैसला क्यों लिया।पवार ने कहा कि इतनी कम समयावधि में उन्होंने बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पहले कभी नहीं देखे। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने यह भी कहा कि नीतीश ने उनसे खुद फोन पर बात की थी। पटना में विपक्षी दलों की एकजुटता और गैर-भाजपाई दलों के साथ आने पर नीतीश ने खुद उन्हें बताया था। अब केवल 10 दिनों में ऐसा क्या हुआ जो उन्हें एनडीए का दामन थामना पड़ा, इस बात के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

 
 

Share This News :