bjp : प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के टिकट काटने की तैयारी
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी कर्नाटक के लिए प्लान बना रही है. राज्य में हार के लिए पार्टी ने कुछ नेताओं को चिन्हित किया है, जिनका टिकट संभावित रूप से कट सकता है. राज्य इकाई के पार्टी अध्यक्ष नलिन कुमार कतील भी एक हैं जिन्होंने कथित रूप से अपने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ठीक ढंग से निभाई. इस बार चुनाव में पार्टी उनका टिकट काट सकती है. हाई कमांड का मानना है कि उन्होंने बहुत ही केजुअल तरीके से काम किया है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. उत्तर कन्नड़ सीट से पार्टी सांसद अनंत कुमार हेगड़े का टिकट भी काटा जा सकता है. वह केंद्र में मंत्री भी रहे हैं लेकिन आगामी चुनाव में पार्टी उन्हें टिकट देने से परहेज कर सकती है. वह छह बार के सांसद हैं. अपने पिछले कार्यकाल के दौरान संविधान पर उन्होंने अस्वीकार्य बयान दिए थे जिसके लिए उन्हें संसद में माफी मांगनी पड़ी थी.