Home > राज्यो से ,slider news,
गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को बताया अशांत आत्मा, कहा...

 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अशांत आत्मा कहा। उन्होंने कहा कि बीजेपी 2025 में प्रदेश में नई सरकार बनाएगी। यह बयान उन अटकलों के बीच आया है जब नीतीश भाजपा के साथ जाने के लिए तैयार हैं। सिंह ने कहा, 'बिहार की जनता 2024 लोकसभा और 2025 में भाजपा को वोट देगी। मैं बस देख रहा हूं कि राज्य में क्या चल रहा है।गिरिराज सिंह से जब पूछा गया कि बिहार में महागठबंधन सरकार स्थापित करने के लिए नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया है। जिसमें राजद, जदयू, कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं। सिंह ने कहा कि वह एक बेचैन आत्मा हैं। राजद और जदयू के बीच मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम में बीजेपी की भूमिका नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रख रही है। अब जो भी जवाब देना है वह लालू यादव, तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार को देना है। हम यहां मुख्य पार्टी हैं, इसलिए जो भी गतिविधियां हो रही हैं, उनपर बीजेपी ने गंभीरता से नजर रखी है।

Share This News :